यूपीएससी एनडीए आवेदन पत्र 2022 (I) आवेदन पत्र 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया है। यह परीक्षा साल के दूसरे सत्र अप्रैल 2022 मेंआयोजित कि जाएगी। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग), वह प्राधिकरण है जो NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) का आयोजन करता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से कई उम्मीदवार भारतीय नौसेना, भारतीय सेना और वायु सेना के प्रशिक्षण अकादमियों में चयनित होते हैं। एनडीए में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। फिर उन्हें एसएसबी इंटरव्यू राउंड पास करना होता है। यूपीएससी एनडीए आवेदन पत्र, परीक्षा तिथि पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे लेख को अंत तक पढ़े।
Table of Contents
यूपीएससी एनडीए आवेदन पत्र 2022
यहां जानिए विभिन्न कार्यक्रमों और प्रवेश परीक्षा के सत्रों के लिए एनडीए परीक्षा तिथियां:
आयोजन | दिनांक 2022 (अस्थायी) | |
परीक्षा पेपर | एनडीए I | एनडीए II |
अधिसूचना का विमोचन | 22 दिसंबर 2021 | 18 मई 2022 |
आवेदन पत्र की उपलब्धता | 22 दिसंबर 2021 | 18 मई 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 11 जनवरी 2022 | 14 जून 2022 |
नकद द्वारा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि | जनवरी 2022 | जून 2022 |
प्रवेश पत्र की उपलब्धता | मार्च 2022 का चौथा सप्ताह | अगस्त 2022 |
एनडीए 2022 | परीक्षा 10 अप्रैल 2022 | 4 सितंबर 2022 |
परिणाम की घोषणा | मई 2022 | अक्टूबर 2022 |
महत्वपूर्ण लिंक्स:-
ऑफिसियल लिंक | यहाँ क्लिक करें |
विज्ञापन लिंक | यहाँ क्लिक करें |
होमपेज लिंक | यहाँ क्लिक करें |
UPSC NDA परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के चरण:
- वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं
- ‘यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें।
- एनडीए/एनए परीक्षा के लिए भाग 1 पंजीकरण पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें,
- भाग 2 के लिए आगे बढ़ें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और एक डाउनलोड की गई प्रति प्रिंट करें।